प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां हुईं तेज, हजारों संतों की मौजूदगी होगी सुनिश्चित*
अयोध्या। प्रधानमंत्री के स्वागत और अभिनंदन को भव्य रूप देने के लिए भाजपा का संपर्क एवं संवाद अभियान जोर पकड़ रहा है। ध्वजारोहण समारोह को अद्वितीय स्वरूप देने के लिए हजारों संतों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। संतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद और घंटों की ध्वनि से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। इसी क्रम में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने रंगमहल मंदिर पहुंचकर महंत रामशरण दास से भेंट की। इसके अलावा अन्य प्रमुख मंदिरों जगन्नाथ मंदिर और अमांवा मंदिर—के महंतों व संतों से भी संपर्क कर उन्हें स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया। विधायक और महानगर अध्यक्ष ने संतों के साथ शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जाकर व्यापारियों से संवाद स्थापित किया और उन्हें भी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। तैयारियों को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है।






