पण्डित जयसेन जैन स्मृतिग्रन्थ प्रकाशित होगा

*पण्डित जयसेन जैन स्मृतिग्रन्थ प्रकाशित होगा*

धर्मचक्र , तीर्थवन्दना रथ, मंगलकलश प्रवर्तक, सन्मति वाणी के सम्पादक वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय श्री जयसेनजी जैन का स्मृतिग्रन्थ प्रकाशन के लिये कार्यालय का उद्घाटन श्रीमती कुसुम जैन, डॉ अनुपम जैन, कैलाश वेद, एम के जैन ने किया, इस अवसर पर डॉ अनुपम जैन ने कहा कि बाबूजी जीवन पर्यन्त समाज के लिये समर्पित रहे, उन्होंने हजारों बच्चौं को आगम का ज्ञान दिया, वे पूर्व में राष्ट्रपति ज्ञानी जेलसिंह, प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी, गृहमंत्री प्रकाशचन्द्र सेठी, मुख्यमंत्री श्यामचरण शुक्ल, अर्जुनसिंह, बी डी जत्ती, विद्याचरण शुक्ल, अक्षयकुमार जैन, रविन्द्रकीर्तिजी, वीरेन्द्र हेगड़े, डॉ शिवशंकर शर्मा आदि अनेकों हस्तियों से सम्मानित हो चुके हैं अतः जैन समाज ने उनका विनयांजलि स्मृति ग्रन्थ प्रकाशित करने का निर्णय लिया है,
इस अवसर पर राजश्री जैन, नरेश जैन, सुरेश जैन, संगीता जैन, अंकित जैन, मोहित जैन, श्रेणिक जैन उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन रमेश जैन ने किया एवं आभार अमित जैन ने माना

2613 views