एनडीए के लिए ऐतिहासिक दिन, नीतीश कुमार 10वीं बार बनें बिहार के मुख्यमंत्री

एनडीए के लिए ऐतिहासिक दिन, नीतीश कुमार 10वीं बार बनें बिहार के मुख्यमंत्री*
बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटों की प्रभावशाली जीत के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने आज इतिहास रच दिया। नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 25 अन्य मंत्रियों ने भी शपथग्रहण की। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे आयोजित इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। वहीं एनडीए ने डिप्टी सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। दोनों नेताओं ने शपथ लेकर अपने पदों की जिम्मेदारी संभाल ली है।

4087 views