सुप्रीम कोर्ट का महिलाओं से आग्रह संपत्ति की वसीयत बनाएं, भविष्य के विवादों से बचें*
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को अपनी संपत्ति को लेकर समय रहते वसीयत तैयार करने की सलाह दी है। अदालत ने कहा कि कई मामलों में देखा गया है कि महिलाओं की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद खड़े हो जाते हैं। ऐसे विवाद परिवारों में तनाव बढ़ाते हैं और वर्षों तक कानूनी लड़ाई का कारण बनते हैं। इसी संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यदि महिलाएँ अपनी संपत्ति की वसीयत पहले से तैयार कर दें तो मालिकाना हक को लेकर होने वाले भविष्य के विवादों को काफी हद तक रोका जा सकता है। अदालत के अनुसार, यह कदम न केवल कानूनी दृष्टि से उपयोगी है बल्कि परिवारों में सौहार्द बनाए रखने में भी मददगार होगा।






