राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनीं पहली महिला राष्ट्रपति जिन्होंने भरी राफेल में उड़ान, अंबाला एयरबेस से रचा इतिहास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनीं पहली महिला राष्ट्रपति जिन्होंने भरी राफेल में उड़ान, अंबाला एयरबेस से रचा इतिहास*
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन से फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। वे एयरफोर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। भारत ने फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमानों की पहली खेप 27 जुलाई 2020 को प्राप्त की थी। ये विमान अंबाला एयरबेस पर भारतीय वायुसेना की 17वीं स्क्वॉड्रन “गोल्डन एरोज” में शामिल किए गए हैं।

4422 views