दो थाना क्षेत्रों में चार शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के राडार पर*
गाजीपुर, जुलाई (एएनएस)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ में जुटी दुल्लहपुर थाना पुलिस व बिरनो थाना पुलिस के लिए सोमवार की रात सफलता भरी रही।सोमवार की रात पुलिस अपराधियों पर बिजली बनकर गिरी। दुल्लहपुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी व उनकी पुलिस टीम ने रात में गश्त के दौरान क्षेत्र के जलालाबाद प्राथमिक विद्यालय के समीप से दो शातिर अपराधियों को मय तमंचा व नगदी सहित गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर दो बाइकों को भी बरामद कर लिया।
उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने आज अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे दुल्लहपुर थाना पुलिस गश्त मे थी,तभी जलालाबाद प्राथमिक विद्यालय के समीप दो संदिग्धों को रोककर पुलिस ने उनसे पूछताछ कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से ₹19000 नगद एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने कई चोरी की घटनाओं में सम्मिलित होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइकों को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त जिले के मरदह थाना क्षेत्र के निवासी हैं, उनकी पहचान रामकिशुन यादव उर्फ संजय यादव पुत्र रामसुख यादव निवासी लहुरापुर व अनुराग श्रीवास्तव पुत्र सत्य प्रकाश श्रीवास्तव निवासी भोजापुर के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी हैं और इनके ऊपर विभिन्न थानों में कई अपराध पंजीकृत है। इनकी गिरफ्तारी से जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत पांच अभियोगों का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस में विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी के अतिरिक्त उपनिरीक्षक श्रीकांत यादव, मुख्य आरक्षी राणा प्रताप यादव, आरक्षी विनय कुमार व पवन कुमार शामिल रहे।
*इसी क्रम में* अपनी मुस्तैदी के चलते, अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ में जुटी बिरनो थाना पुलिस ने आज रात, क्षेत्र के भड़सर तिराहे के समीप से दो असलहाधारी शातिर अपराधियों को मय बाइक धर दबोचा।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बिरनो इंस्पेक्टर अब्दुल वसीम ने बताया कि रात में जब वे अपनी पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दरम्यान करीब साढ़े बारह बजे सड़क पर आ रही एक बाइक को चेकिंग के लिए रोका गया । हावभाव से संदिग्ध होने पर जब उनकी तलाशी ली गयी। पुलिस को उनकी तलाशी से एक तमंचा, दो कारतूस व एक अदद चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंजलेश यादव पुत्र शिव मूरत यादव निवासी कछुआरा थाना मरदह व कृष्णा यादव पुत्र मंगला यादव निवासी नसरतपुर थाना बिरनो के रूप में हुई। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने गत अठारह जून को दिदोहर गांव से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की वह बाइक अंजलेश यादव के घर से पुलिस ने बरामद कर ली।
ट इंस्पेक्टर वसीम अहमद ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आये दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं और इनके उपर कई अपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को आज जेल भेंज दिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वसीम अहमद के अतिरिक्त उपनिरीक्षक रामनिवास व होरिल यादव, आरक्षी राणा प्रताप, सुनील यादव, रोहित चौहान, राहुल चौहान, अजय प्रसाद व कृपा शंकर पाल प्रमुख रहे।






