*इंदौर*
*कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आये 208 आवेदन*
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष अपर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना, अपर कलेक्टर श्री दिनेश जैन, अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में आज 208 आवेदन आये। यह प्रकरण वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन पर अवैध कब्जा, शिक्षा का अधिकार, शिक्षा शुल्क से मुक्ति, बिजली बिल, बीपीएल राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, स्वास्थ्य विभाग में बीमारी सहायता योजना, प्लाट पर अवैध कब्जा और छात्रवृत्ति की स्वीकृति से संबंधित थे। इन प्रकरणों को संबंधित विभाग में 15 दिन में निराकरण करने हेतु प्रेषित कर दिया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख भी थे।
1209 views





