उत्तर प्रदेश में कफ सिरप को लेकर अलर्ट, श्रीसन फार्मा के उत्पाद की बिक्री रोक के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में कफ सिरप को लेकर अलर्ट, श्रीसन फार्मा के उत्पाद की बिक्री रोक के दिए निर्देश*
मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामलों के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए गए कि श्रीसन फार्मा के कफ सिरप की बिक्री तुरंत रोक दी जाए। इसके साथ ही, विभिन्न जिलों में बनने वाले अन्य सिरप के सैंपल लिए जाएं और लखनऊ की प्रयोगशाला में भेजे जाएं ताकि उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच की जा सके। सरकार ने कहा है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए उठाया गया है।

2814 views