टोल प्लाजा पर डिजिटल भुगतान पर सिर्फ सवा गुना शुल्क

टोल प्लाजा पर डिजिटल भुगतान पर सिर्फ सवा गुना शुल्क*
सरकार ने टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन को हतोत्साहित करने के लिए बड़ा फैसला किया है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि 15 नवंबर से यदि कोई वाहन बिना वैध फास्टैग के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा में प्रवेश करता है, तो उसे डिजिटल भुगतान करने पर सवा गुना और नकद भुगतान पर दोगुना टोल लगेगा। अभी नकद व यूपीआई दोनों माध्यमों से भुगतान पर दोगुना शुल्क लगता है।

3953 views