अब चलती ट्रेन से भी होगा दुश्मनों पर हमला, भारत ने अग्नि प्राइम मिसाइल का किया सफल परीक्षण*
भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। अब भारत ट्रेन से भी मिसाइल दागने में सक्षम है। भारत ने अग्नि प्राइम मिसाइल की ट्रेन से लॉन्चिंग का सफल परीक्षण कर लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार सुबह इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यम रेंज की अग्नि प्राइम मिसाइल को रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से दागा जा सकेगा। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की रेंज में किसी भी लक्ष्य को भेद सकती है।






