पीएम मोदी ने भविष्य में GST में और कमी का दिया संकेत*
नवरात्रि के पहले दिन (22 सितंबर) GST में भारी कटौती का तोहफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और खुशखबरी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में अर्थव्यवस्था की मजबूती के साथ टैक्स में और कमी होती जाएगी। उन्होंने बताया कि 2014 में एक लाख रुपये की खरीदारी पर लगभग 25 हजार रुपये का टैक्स लगता था, जो अब घटकर 5-6 हजार रुपये रह गया है।






