*बिटिया संस्कृति को मिला नवजीवन*
इंदौर, 23 सितम्बर 2025
इंदौर में विगत 15 सितम्बर को हुए सड़क हादसे में बिटिया संस्कृति को गंभीर चोटें आई थीं। उस दिन से मैं लगातार उनके स्वास्थ्य की चिंता करता रहा। प्रारंभिक उपचार इंदौर के भंडारी अस्पताल में हुआ। इसके बाद हमारी सरकार ने बेहतर उपचार के लिए 20 सितम्बर को संस्कृति को मुंबई एयरलिफ्ट कराया।
नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि बॉम्बे हॉस्पिटल में प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. अम्बरेश बालियार सिंह के नेतृत्व में कल छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 12 घंटे तक अथक परिश्रम कर संस्कृति की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में था। आज यह बताते हुए हृदय को शांति और संतोष है कि हमारी बिटिया की प्लास्टिक सर्जरी सफल रही है। यह जगत जननी मां जगदम्बे और इंदौरवासियों की दुआओं का प्रतिफल है। बिटिया अब जल्द स्वस्थ होकर इंदौर लौटेगी।
मैं ईश्वर का वंदन करते हुए उन सभी चिकित्सकों का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने अपने कौशल और समर्पण से बालिका संस्कृति को नया जीवन दिया। उन्होंने कहा कि सचमुच डॉक्टर ही धरती पर ईश्वर का रूप हैं।

2613 views