*आरटीओ इंदौर की वाहनों पर कार्रवाई*
*12 वाहनों से वसूला 81 हजार रुपये का जुर्माना*
इंदौर।क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। मंगलवार को इंदौर-धार, इंदौर -उज्जैन रूट की बसों की चेकिंग की गई। स्कूल बसों, यात्री बसों में विभिन्न कमियां पाए जाने पर 12 से अधिक वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही बिना परमिट संचालित एक बस को जब्त किया गया। साथ ही 05 पिकअप वाहनों को भी दस्तावेज के अभाव में जब्त किया। अन्य वाहनों पर 14 लाख रूपये से अधिक का मध्यप्रदेश मोटरयान कर बकाया था, जिसे मोके पर ही जमा करवाया गया। इस दौरान वाहनों से 81 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
2680 views





