चुनावी धांधली पर राहुल गांधी का हमला, बोले हाइड्रोजन बम आना अभी बाकी

चुनावी धांधली पर राहुल गांधी का हमला, बोले हाइड्रोजन बम आना अभी बाकी*
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी धांधली के आरोपों को और धार दी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह हाइड्रोजन बम नहीं है। हाइड्रोजन बम आने वाला है। यह देश के युवाओं को यह दिखाने और साबित करने में एक और मील का पत्थर होगा कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं। जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया और वोट चोरी किया।

5695 views