इंदौर की मेट्रो दौड़ी 10
किलोमीटर तक, सफल
रहा परीक्षण
परीक्षण के तौर पर शुक्रवार को मेट्रो का रन
4 km और आगे बढ़ी
इंदौर। इंदौर मेट्रो का सुपर सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर-03 से एमआर-10 मेट्रो स्टेशन तक सफल परीक्षण किया गया।
एमडी, श्री एस. कृष्ण चैतन्य ने टीम को बधाई दी और उन्हें सार्वजनिक सेवा के लिए कॉरिडोर को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान मे मेट्रो का संचालन गांधीनगर डिपो से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक 6 किलोमीटर का हो रहा है। शुक्रवार को मेट्रो कंपनी ने सुपर सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर-03 से एमआर-10 मेट्रो स्टेशन तक सफल परीक्षण किया। यानी चार किलोमीटर तक का रन और बढ़ाया जा रहा है। हालांकि कमर्शियल रन रहेगा। इस तरह 17 मे से 10 किलोमीटर सफर प्रारम्भ होने की स्थिति मे पहुँच गया है। बताया गया है की पूरा 17 km का तैयार होने के बाद ही कमर्शियल रन प्रारंभ होगा।






