भारी बारिश के बाद आज से फिर से शुरू होगी माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा

भारी बारिश के बाद आज से फिर से शुरू होगी माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा*
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने घोषणा की है कि माता वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा आज से फिर से शुरू की जाएगी। बशर्ते मौसम की स्थिति अनुकूल बनी रहे। तीर्थयात्रा को पहले भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 22 दिन पहले अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। अब मौसम के सुधरते हालात को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने यात्रियों को राहत देने का फैसला किया है। श्रद्धालु पुनः अपने पवित्र दर्शन के लिए यात्रा प्रारंभ कर सकेंगे।

3082 views