सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन*
राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने सुबह 11 बजे जीपीओ पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विधायक ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और उनके योगदान को आम जनता के सामने प्रस्तुत करना बताया गया।

3484 views