मदर डेयरी ने अपने उत्पादों की कीमतों में की बड़ी कटौती

मदर डेयरी ने अपने उत्पादों की कीमतों में की बड़ी कटौती*
नई दिल्ली। मदर डेयरी ने मंगलवार को अपने डेयरी उत्पादों की कीमतों में बड़ी कटौती करने की घोषणा की है। यह फैसला हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती के बाद लिया गया। मदर डेयरी ने अपने उत्पादों की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की कटौती की है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। इस कदम से उपभोक्ताओं को ताजा डेयरी उत्पाद पहले से अधिक सस्ते दामों पर मिलेंगे।

5494 views