दिल्ली में सोने का भाव पहुंचा इतिहास के उच्चतम स्तर पर*

*दिल्ली में सोने का भाव पहुंचा इतिहास के उच्चतम स्तर पर*

स्थानीय ज्वैलर्स की लगातार खरीदारी की वजह से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की मजबूती के साथ 35,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया. वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का ढलावों की खरीदारी से चांदी भाव 260 रुपये बढ़कर 41,960 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने का भाव 1,425.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 16.40 डॉलर प्रति औंस रहा.

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपये बढ़कर क्रमश: 35,970 रुपये और 35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. सोने की आठ ग्राम वजनी गिन्नी का मूल्य भी 100 रुपये चढ़कर 27,500 रुपये प्रति इकाई रहा. शनिवार को सोना 80 रुपये टूटकर 35,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से भी निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने एवं अन्य कीमती धातुओं की ओर हुआ है.

1111 views