इंदौर जिले में अब तक 366 मिमी औसत वर्षा दर्ज

*इंदौर जिले में अब तक 366 मिमी औसत वर्षा दर्ज*

कलेक्ट्रेट की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से अब तक 366.36 मिमी (लगभग 14 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। इंदौर तहसील क्षेत्र में 391.20 मिमी, महू 241 मिमी, सांवेर क्षेत्र में 300.60 मिमी, देपालपुर क्षेत्र में 470 मिमी और गौतमपुरा क्षेत्र में 429 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। गत वर्ष इसी अवधि में 373.98मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अभी तक 38.48 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।

1231 views