*सागोद पुलिया के चौडीकरण के कार्य हेतु पुलिया पर आवागमन 13 सितम्बर से पुर्णतः बंद*
रतलाम 11 सितंबर/ अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु उपसंभाग रतलाम ने बताया कि रतलाम-बाजना मार्ग पर शहर में स्थित सागोद पुलिया के चौडीकरण का कार्य किया जाना है जिस कारण 13 सितंबर 2025 से सागोद पुलिया से आवागमन पुर्णतः बंद किया जाएगा। भारी वाहनों का आवागमन नवीन रिंग रोड से परिवर्तित होगा तथा चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों को ईश्वर नगर फाटक, रेल्वे अण्डर ब्रिज तथा सुभाष नगर रेल्वे पुल से डायवर्ट किया जाएगा।
8308 views





