सुप्रीम कोर्ट ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने की याचिका की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने की याचिका की खारिज*
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ताओं ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद इस मैच को राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ बताया था और कहा था कि इससे शहीद परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। हालांकि, अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक क्रिकेट मैच है और इसे रद्द करना उचित नहीं होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।

3685 views