पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे काशी, मॉरीशस पीएम के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा*
काशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 52वें दौरे के तहत बृहस्पतिवार को काशी पहुंचे। प्रदेश के कई मंत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी होटल ताज पहुंचे, जहां उन्होंने मॉरीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उनकी मेजबानी की। आज भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों, व्यापार और अन्य सहयोग क्षेत्रों पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।






