उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग से सीपी राधाकृष्णन की भारी जीत, विपक्ष के सांसदों ने भी बढ़ाया साथ*
दिल्ली। हाल ही में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ राजग (राजनीतिक गठबंधन) ही नहीं, विपक्ष के सांसदों ने भी संयुक्त उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत में अहम भूमिका निभाई। राधाकृष्णन ने कुल 452 प्रथम वरीयता मत हासिल किए। जो उम्मीद से काफी अधिक थे। उन्हें संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार से 152 मत अधिक मिले, जबकि यह संख्या राजग के सांसदों की कुल संख्या से भी 27 अधिक रही। विश्लेषकों के अनुसार, राधाकृष्णन को मिले अतिरिक्त मतों में वाईएसआरसीपी के 11 सांसदों और कुछ निर्दलीय सांसदों के मत शामिल हैं। खबरें हैं कि विपक्ष के करीब 15 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की। इसके अलावा अवैध घोषित 15 मतों में से 10 मत राजग के सांसदों के माने जा रहे हैं। समझा जाता है कि क्रॉस-वोटिंग करने वाले सात सांसद महाराष्ट्र से थे। जिनमें शिवसेना-यूबीटी के तीन और कांग्रेस के चार सांसद शामिल हैं। इसके अलावा, तमिलनाडु से द्रमुक के कुछ वोट राधाकृष्णन को मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के एक सांसद ने भी अपना वोट राधाकृष्णन को दिया।






