डेली कॉलेज की हेड गर्ल का इस्तीफ़ा – सच बोलने की सज़ा

डेली कॉलेज की हेड गर्ल का इस्तीफ़ा – सच बोलने की सज़ा

डेली कॉलेज की हेड गर्ल ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। कारण यह था कि उसने कक्षा में अध्यापिका के बारे में अभद्र भाषा बोलने वाले कुछ छात्रों की शिकायत सीधे अध्यापिका से कर दी।

सत्य बोलने के बदले न केवल उन छात्रों ने उसे अपशब्द कहे, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। दुखद यह रहा कि संबंधित अध्यापिका ने छात्रा का साथ देने के बजाय उल्टा उसी के विरुद्ध बोलना शुरू कर दिया।

प्रबंधन और प्राचार्या भी छात्रा के पक्ष में नहीं आए। सवाल उठता है कि अगर नामी विद्यालयों में भी सत्य बोलने वालों को संरक्षण न मिले, तो बच्चों का भविष्य किस दिशा में जाएगा?

आज यह छात्रा अन्याय का शिकार हुई है, कल यह स्थिति किसी और के बच्चे के साथ भी हो सकती है। ज़रूरी है कि ऐसे शिक्षकों और अनुशासनहीन छात्रों पर कठोर कार्रवाई हो, ताकि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बचाया जा सके।

3149 views