आकाशवाणी केंद्र का अवलोकन किया

आकाशवाणी केंद्र का अवलोकन किया

उज्जैन। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने सोमवार को विद्यापति नगर स्थित आकाशवाणी केंद्र का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी दिनों में यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आकाशवाणी केंद्र के स्टूडियो एवं ट्रांसमीटर एरिया का भी अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि शीघ्र ही एफएम 102.5 मेगाहर्ट्ज पर “यह आकाशवाणी का उज्जैन केंद्र है” सुनाई देगा। इसके लिए उद्घोषकों एवं कंपियरों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है और सभी को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है। आकाशवाणी उज्जैन केंद्र से प्रसारित कार्यक्रमों में सुप्रभात उज्जैन, महिलासभा, युववाणी तथा ग्राम सभा जैसे कार्यक्रम समयानुसार प्रसारित किए जाएंगे।

3685 views