*महापौर, कलेक्टर, आयुक्त एवं पुलिस विभाग द्वारा झांकी मार्ग का निरीक्षण
*
*नगर निगम एवं जिला प्रशासन मंच का स्थान होगा परिवर्तित*
इंदौर दिनांक 28 अगस्त 2025। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, आयुक्त श्री शिवम वर्मा, महापौर परिषद सदस्य द्वारा अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकीयों के भंडारी ब्रिज के पास से झांकी मार्ग का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया, श्री राजेंद्र राठौड़ श्री निरंजन सिंह चौहान, श्री अश्विनी शुक्ल, श्री अभिषेक शर्मा बबलू, श्री राजेश उदावत अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, श्री अभय राजनगांवकर, श्री नरेंद्र नाथ पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय, अन्य विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
महापौर, कलेक्टर, आयुक्त, महापौर परिषद सदस्य द्वारा भंडारी ब्रिज चौराहे से श्रम शिविर, चिंकमंगलूर चौराहा, जेलरोड, नावेल्टी मार्केट, जेलरोड चौराहा, एमजी रोड अग्रवाल स्टोर्स, मृगनयनी चौराहा, कृष्णपुरा छत्री, नंदलाल पुरा रोड, फु्रट मार्केट, जवाहर मार्ग, गुरूद्वारा चौराहा, बम्बई बाजार, नृरसिंह बाजार चौराहा, कपडा मार्केट, सीतलामाता बाजार, एमजी रोड खजुरी बाजार रोड, राजबाडा होते हुए, नगर निगम तक झांकी मार्ग का निरीक्षण किया गया।
महापौर श्री भार्गव ने बताया कि इंदौर उत्सव का शहर है, प्रतिवर्षानुसार परम्परागत तरीके से इंदौर शहर में अनंत चतुर्दशी के दिन शहर के मध्य क्षेत्र में मिलो के साथ ही विभिन्न झांकीयां निकाली जाती है।
महापौर जी द्वारा झांकी मार्ग के निरीक्षण के दौरान नागरिकों की सहभागिता के साथ ही झांकी मार्ग पर स्थित जर्जर एवं खतरनाक भवन को चिन्हित करने, सुरक्षा की दृष्टि से उन पर सूचना बोर्ड लगाने, अनावश्यक केबल वायर को हटाने, सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, डेनेज सफाई कार्य, पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय व मुत्रालयो की सफाई, आपात स्थिति में अग्निशमन वाहनो की व्यवस्था, आपात स्थिति हेतु एंबुलेंस एवं चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके साथ ही महापौर श्री भार्गव द्वारा नगर निगम एवं जिला प्रशासन के निर्णायक मंच का स्थान परिवर्तित करने के संबंध में भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से चर्चा की गई।
आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा झांकी मार्ग में ऐसे खतरनाक व जर्जर मकान को हटाने की कार्यवाही के साथ ही झांकी मार्ग के खतरनाक मकानो के संबंध में बैनर लगाने के भी निर्देश दिये गये। साथ ही अनंत चतुदर्शी के दिन निगम में एक विशेष इमरजंेंसी गैंग कायम कर डयुटी लगाने के भी संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये, इमरजेंसी गैंग द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ झांकी मार्ग पर होने वाली गंदगी को साफ करती रहे। साथ ही आयुक्त द्वारा झांकी मार्ग से अस्थाई शेड, ठेले, बोर्ड, गुमटियां, रोड क्रास बैनर व अन्य बाधाऐं आदि को भी हटाने के निर्देश दिये गये।
8782 views





