कैबिनेट में आज इंदौर-उज्जैन मेट्रो रूट को मिलेगी मंजूरी

*कैबिनेट में आज इंदौर-उज्जैन मेट्रो रूट को मिलेगी मंजूरी*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में इंदौर-उज्जैन के बीच प्रस्तावित नए मेट्रो रूट को मंजूरी मिल सकती है। लगभग 50 किलोमीटर लंबा यह रूट इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के विकास में अहम कड़ी साबित हो सकता है। इसके साथ इंदौर से पीथमपुर तक के मेट्रो रूट प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। भारतीय न्याय संहिता के लागू होने के बाद अपराध नियंत्रण और न्यायालयीन प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए साइंटिफिक उपकरण खरीदी से जुड़े गृह विभाग के एक प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

4355 views