KBC Tax deduction :
जीते एक करोड़, इनकम tex 34 लाख 32 हजार उडा ले गए। 
खाते में मात्र 65.68 लाख आये।
“कौन बनेगा करोड़पति” (KBC) के 17वें सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल गया है. उत्तराखंड के रहने वाले और सीआईएसएफ (CISF) में कमांडेंट के पद पर कार्यरत आदित्य कुमार ने अपने ज्ञान और सूझबूझ का प्रदर्शन देते हुए 1 करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम कर ली है. ऐसे में 11 अगस्त से शुरू हुए इस सीजन में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले कंस्टेंट बन गए हैं.
हलफनामा क्या होता है? एकदम आसान भाषा में समझें इस डॉक्यूमेंट के बारें में
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि KBC में 1 करोड़ रुपये जीतने पर विजेता को पूरे पैसे मिलते हैं या नहीं. इसका जवाब है, नहीं. क्योंकि जीती गई राशि पर इनकम टैक्स नियमों के तहत टैक्स लगता है. टैक्स कटने के बाद जितने पैसे बचते हैं विजेता के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है.
इस तरह, 1 करोड़ रुपये जीतने वाले आदित्य कुमार के खाते में टैक्स कटने के बाद लगभग 65.68 लाख रुपये आएंगे. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि विजेताओं को अपनी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते समय इस इमकम को “Income from Other Sources” के तहत दिखाना होता है.
1608 views





