*वृक्षारोण से रोगों का निवारण संभव*
नक्षत्र संबंधी वृक्षारोपण करने से जीवन में आ रही समस्याओं और रोगों का निवारण किया जा सकता है पीपल वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है उससे 24 घंटे ऑक्सीजन प्राप्त होती रहती है और नकारात्मकता समाप्त होने से घर में अनुकूल वातावरण प्राप्त किया जा सकता है, श्री जैन प्राच्यविद्या अनुसंधान संगठन द्वारा वैंकटेश नगर में आयोजित विद्वत संगोष्ठी में प्रीति पाडलिया ने वृक्षारोपण का महत्व, पंकज जैन ने भूमि ऊर्जा, मनीषा चेलावत ने समय सूचक, अर्चना राजवाल ने अंको के चमत्कार, श्वेता जैन ने स्वर विज्ञान, सुषमा जैन ने रोगों के निदान विषय पर अपने विचार रखे, प्रारंभ में मंगलाचरण के बाद मुख्य अतिथि सन्मतिवाणी चेनल के सम्पादक एम के जैन का स्वागत श्रीमती रेनु जैन ने किया
3083 views





