*हम व्यापारी पूर्ण संकल्प के साथ स्वदेशी उत्पाद ही अपनी दुकानों से बेचेंगे, स्वतंत्रता पर्व का असली स्वरूप यही है।
*
इंदौर ।इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशिएशन ने आज स्वतंत्रता पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज वंदन के साथ संकल्प लिया कि हम अपने व्यापार को स्वदेशी निर्मित परिधानों की बिक्री करते रहेंगे क्योंकि आजादी का असली मायना थी है कि हम अपने राष्ट्र का सम्मान अक्षुण्ण रखे। हम भारत राष्ट्र के प्रति जवाबदेही नागरिक ओर जिम्मेदार करदाता है। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोशिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने राजबाड़ा स्थित मूलचंद मार्केट परिसर पर स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण पर कहा कि भारत का आत्म सम्मान ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। हम स्वदेशी अपनाने ओर स्वदेशी बेचने की नींव बन कर अपना कर्तव्य निभालेगे तो हम भारत माता की सच्ची ओर ईमानदार संतान के तौर पर अपनी पीढ़ी दर पीढ़ी को आजादी के मायने समझा सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी कमल भैया जी डोसी, मनोहर जी सोनी महेश्वरी,राजेश जैन पवन पंवार राजेंद्र राठौर मिलन जैन, प्रथम डागा, जितेंद्र सोनमोनु,राजकुमार सोगानी, भावेश ठक्कर, गौरव जैन, यश जैन, विनय सुराणा, लाभमल जैन , प्रकाश मेहता, दीपक पंवार, चेतन डेमला, सहित अनेक व्यवसायियों ने राष्ट्र वंदन गान ध्वजारोहण किया।
1742 views





