15 अगस्त से राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होगी वार्षिक FASTag सुविधा, प्री-बुकिंग शुरू

15 अगस्त से राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होगी वार्षिक FASTag सुविधा, प्री-बुकिंग शुरू*
कानपुर। 15 अगस्त से राष्ट्रीय राजमार्गों पर वार्षिक FASTag सुविधा लागू की जाएगी। इसके लिए राजमार्ग यात्रा ऐप पर प्री-बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत निजी चारपहिया वाहन मालिक सालाना 3,000 रुपए रिचार्ज कर 200 बार टोल प्लाजा पार कर सकेंगे। इससे यात्रियों को बार-बार टोल भुगतान करने की झंझट से राहत मिलेगी और यात्रा और भी सहज हो जाएगी

2211 views