हारमनी जैन ने स्वीमिंग रेस में 5 गोल्ड मेडल एवं सोलो चैम्पियनशिप जीतकर बनाया रिकॉर्ड 
सीबीएससी वेस्ट ज़ोन स्वीमिंग काम्पीटिशन का आयोजन राजधानी भोपाल में एनआरआई ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल में 4 अगस्त से 8 अगस्त तक किया गया ।मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के 400 स्कूलों के 2000 खिलाड़ियों ने भाग लिया।अंडर 14 उम्र की फ़ीमेल खिलाड़ियों के बीच चार स्पर्धा करवाई गईं जिसमें इंदौर के शिशुकुंज स्कूल की छात्रा हारमनी जैन ने पांचों रेस 50 मी,100 मी, 200 मी बटरफ़्लाई स्ट्रोक, 100 मी फ्री स्टाइल और 4×100 मी प्रत्येक में प्रथम आकर गोल्ड मैडल एवं सोलो चैम्पियनशिप अवार्ड प्राप्त कर इंदौर एवं प्रदेश का नाम रोशन किया ।आयोजन भोपाल स्वीमिंग एसोसिएशन के मार्गदर्शन में किया गया।
हारमनी जैन की रिमार्केबल जीत पर स्कूल के डायरेक्टर धीरेंद्र दवे, विश्वमितृ अवार्डी अभिलाष एमटी एवं डायरेक्टर स्पोर्ट्स मनोज दवे, अस्मित सर सहित स्कूल के सभी स्टाफ़ एवं साथियों ने बधाई दी ।
समाजसेवी वीरेन्द्र कुमार रेखा जैन ने बतलाया कि हारमनी जैन अपनी माँ शारदा विवेक जैन के साथ प्रतिदिन सुबह पाँच बजे से 6 घंटे के लिए लगातार प्रैक्टिस कर रही थी।साथ में 8 वीं कक्षा की पढ़ाई कर अच्छे मार्क्स के साथ उत्तीर्ण होती है ।हारमनी को विश्वास है कि उसे ओलंपिक में भी खेलने का अवसर प्राप्त होगा ।






