जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने संभाला पदभार

*????जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने संभाला पदभार*

*▪️बंदियो के प्रती संवेदनशीलता बरतने के दिए* *निर्देश*

भारतीय पुलिस सेवा में मध्य प्रदेश कैडर 1991 बैच के अधिकारी वरुण कपूर ने जेल महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है इससे पहले वो इंदौर स्थित रुस्तम जी प्रशिक्षण केंद्र में एडीजी थे पदोन्नति के बाद सरकार ने इसी महीने उनको नई जिम्मेदारी सौंपी है

पदभार संभालने से पूर्व जेल विभाग के प्रहरियों ने मार्चपास्ट कर उन्हें सलामी दी उन्होंने पदभार संभालने के साथ ही जेल मुख्यालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक ली बैठक में उन्होंने कहा कि वो बंदियो के प्रति संवेदनशीलता की अपेक्षा सभी जिलों के अधिकारियों से चाहते हैं जेलों की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने किसी भी प्रकार की कोताही न बरकने की बात अधिकारियों से कहीं बैठक में जेल विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

1273 views