पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वामीनाथन के सम्मान में जारी किया सिक्का व डाक टिकट

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वामीनाथन के सम्मान में जारी किया सिक्का व डाक टिकट*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है। इस सम्मेलन का विषय सदाबहार क्रांति, जैव-खुशी का मार्ग, सबके लिए भोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रोफेसर स्वामीनाथन के आजीवन समर्पण को दर्शाता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि स्वर्गीय एमएस स्वामीनाथन ने खाद्य सुरक्षा को अपने जीवन का मिशन बना लिया था। एमएस स्वामीनाथन को कृषि विज्ञान में उनके अग्रणी कार्य के लिए व्यापक रूप से सराहा जाता है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले महान वैज्ञानिक स्वामीनाथन के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया है।

1407 views