भोपाल में 5 दिन की बारिश: बड़े तालाब में आया 15 दिन का पानी

*भोपाल में 5 दिन की बारिश: बड़े तालाब में आया 15 दिन का पानी*
भाेपाल | राजधानी में पांच दिन से जारी बारिश ने खाली हो रहे बड़े तालाब को भरना शुरू कर दिया है। रविवार को रात तक 13.2 मिमी पानी बरसा। इसके बाद तालाब का जलस्तर आधा फीट बढ़कर 1651 फीट हो गया। यहां अब तक की बारिश में 15 दिन का पानी जमा हो चुका है। इससे भोपाल की 5.50 लाख की आबादी को आपूर्ति हो सकती है।
काेलार डैम का लेवल 1.60 मी. बढ़ा, एक दिन में सबसे ज्यादा
काेलार डैम में रविवार को जलस्तर 1.60 मीटर बढ़ा। यह इस सीजन में एक दिन में सबसे अधिक है। शनिवार तक जल स्तर 440 मीटर था। अब यह बढ़कर 441.60 मीटर हाे गया है। -पेज 13 भी पढ़ें
बड़ा तालाब : 1650.50 से बढ़कर 1651 फीट हुअा
इन इलाकाें के लिए राहत
बैरागढ़, गांधी नगर, लालघाटी, वन ट्री हिल्स, थ्री ईएमई सेंटर, ईदगाह हिल्स, शहीद नगर, साजिदा नगर, नियामतपुरा, अमीरगंज, महेश नगर, जज कालाेनी, संजय नगर, पुरानी कोर्ट, पुरानी गल्ला मंडी, अरेरा हिल्स, मंत्रालय, सतपुड़ा, विंध्याचल, राेशनपुरा, जवाहर चाैक, न्यू मार्केट, 45 बंगले, एमएलए क्वार्टर्स।

1748 views