बिजली कंपनी के डेटा सेंटर अपडेट होने से व्यवस्थाएं प्रभावित
इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के डेटा सेंटर में अति आवश्यक कार्य होने, क्लाउड माइग्रेशन, सिस्टम अपडेशन के कारण ऑन लाइन व्यवस्थाएं करीब एक दिन प्रभावित होगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने सूचना प्रौद्योगिकी शाखा को कम से कम समय में व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश दिए हैं, सूचना प्रौद्योगिकी शाखा की टीम जल्दी ही व्यवस्थाएं सुचारू करने में जुटी हुई हैं। इस दौरान ऑन लाइन कनेक्शन काटने की प्रक्रिया एक दिन के लिए स्थगित भी की गई हैं, ताकि उपभोक्ता को परेशानी न हो। डेटा सेंटर के नए कार्य, क्लाउड माइग्रेशन, सिस्टम अपडेशन के इस जरूरी कार्य होने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली सेवाएं तेजी से मिलेगी, बिल ऑन लाइन दिखने में और कम समय लगेगा, सभी जानकारी पहले की तुलना में और तेजी से सिस्टम, एप पर दिखाई देगी।
1474 views





