इंदौर एयरपोर्ट से आज से तीन शहरों की सीधी फ्लाइट बंद हो गई

“इंदौर एयरपोर्ट से आज से तीन शहरों की सीधी फ्लाइट बंद हो गई है। इंदौर से नासिक, उदयपुर और जोधपुर के लिए सीधी फ्लाइट बंद हो जाएगी। इन तीनों फ्लाइट का संचालन इंडिगो एयरलाइंस कंपनी कर रही थी। तीनों रूट पर फ्लाइट बंद होने से यात्रियों को परेशानी आएगी। तीनों रूटों पर एयरलाइंस कंपनी ने सीधी फ्लाइट की बुकिंग पहले से ही बंद कर दी थी। वहीं जिन यात्रियों ने एडवांस में बुकिंग करा ली थी, उन्हें कंपनी अब रिफंड या फिर कनेक्टिंग फ्लाइट का ऑप्शन दे रही है।”

3149 views