PM मोदी UK में FTA पर करेंगे हस्ताक्षर, मालदीव में राष्ट्रीय समारोह में होंगे मुख्य अतिथि*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 26 जुलाई तक चार दिवसीय विदेश दौरे पर रहेंगे। यात्रा का पहला चरण 23-24 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम का होगा, जहां वे ऐतिहासिक भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे। यह समझौता टैरिफ में कटौती कर ब्रिटेन को होने वाले 99% भारतीय निर्यात को प्रभावित करेगा, वहीं भारत को भी ब्रिटिश उत्पादों जैसे व्हिस्की और कारों के आयात में सुविधा मिलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 25-26 जुलाई को मालदीव की यात्रा करेंगे, जहां वे 60वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यह दौरा मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच हालिया तनावपूर्ण संबंधों के बीच काफी अहम माना जा रहा है।






