डीमैट खातों की संख्या बढ़कर अब 19.4 करोड़ हुई*
भारतीय बाजार में खुदरा निवेशकों की उल्लेखनीय भागीदारी देखी जा रही है। इस कारण डीमैट खातों की संख्या 2019 के 3.6 करोड़ से बढ़कर 2025 में 19.4 करोड़ पहुंच गई। सेबी की एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा, इस अवधि में सूचीबद्ध कंपनियों में घरेलू संस्थागत निवेशकों का स्वामित्व 13 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी हो गया। हालांकि, विदेशी निवेशकों का स्वामित्व 22 फीसदी से घटकर 17 फीसदी के स्तर पर आ गया।






