21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, आठ नए विधेयक होंगे पेश

21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, आठ नए विधेयक होंगे पेश*
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें सरकार आठ नए विधेयक पेश करेगी। इनमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने से जुड़ा विधेयक भी शामिल है। मणिपुर में 13 फरवरी से लागू राष्ट्रपति शासन की अवधि 13 अगस्त को खत्म हो रही है, जिसे बढ़ाने के लिए संसद की मंजूरी जरूरी है। सरकार मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025, जन विश्वास विधेयक, भारतीय प्रबंधन संस्थान संशोधन विधेयक समेत कई महत्वपूर्ण बिल पेश कर सकती है। बजट सत्र में लोकसभा की उत्पादकता 18% और राज्यसभा की 119% रही थी

2211 views