एडवोकेट तनुज दीक्षित बने अखिल भारतीय संत समिति के विधिक सलाहकार

एडवोकेट तनुज दीक्षित बने अखिल भारतीय संत समिति के विधिक सलाहकार

परम पूज्य कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी श्री अनिल आनंदजी महाराज की संतूष्टि एवं मार्गदर्शन में अखिल भारतीय संत समिति द्वारा महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा (संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री) की घोषणा अनुसार अधिवक्ता तनुज दीक्षित को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्र, धर्म और गौरक्षा जैसे मूल उद्देश्यों को सुदृढ़ करने के लिए की गई है।

गौरतलब है कि अखिल भारतीय संत समिति देश की एक प्रभावशाली और प्रतिष्ठित समिति है, जिसमें भारतवर्ष के सभी प्रमुख अखाड़े सम्मिलित हैं। यह समिति संत परंपरा, सनातन संस्कृति, गौ-संवर्धन एवं गंगा संरक्षण जैसे मुद्दों पर देशव्यापी कार्य करती है।

1206 views