पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़

*पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़*

श्रावण महीने के पहले सोमवार को इंदौर के अलग-अलग शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखी। सुबह से ही लोग मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे।

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में स्थित गेंदेश्वर महादेव मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग एक साथ देखे जा सकते हैं।

यहां एक पुरानी परंपरा भी निभाई जाती है। हर दिन मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाए जाते हैं और उनकी पूजा की जाती है। यह परंपरा सालों से लगातार चल रही है।

मंदिर के पुजारी पंडित विनय ने बताया “श्रावण सोमवार को सुबह भगवान का अभिषेक होता है और शाम को तांडव आरती की जाती है।”

1340 views