धार्मिक स्थलों पर फ्लोरिंग की सफ़ाई केमिकल फ्री गौमूत्र से बने फिनाइल से होगी

-धार्मिक स्थलों पर फ्लोरिंग की सफ़ाई केमिकल फ्री गौमूत्र से बने फिनाइल से होगी

इंदौर। स्वदेशी नवाचार और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के अंतर्गत, महावीर भवन में गौमूत्र से निर्मित पर्यावरण अनुकूल फिनाइल भेंट किया गया। यह उत्पाद गौशाला की गायों के गौमूत्र से निर्मित किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के साथ-साथ गौवंश संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को भी बढ़ावा देना है।

स्थानकवासी जैन समाज के प्रमुख केंद्र महावीर भवन में प पू गुरुदेव श्रुत मुनि जी महाराज साब एवं समाजजनों के बीच इस फिनाइल का प्रदर्शन किया गया, जिसमें इसकी क्षमता, प्राकृतिक सुगंध और पर्यावरण के अनुकूल गुणों की जानकारी दी गई।
महावीर भवन सहित इंदौर के सभी स्थानक में फ्लोरिंग की सफ़ाई अब केमिकल फ्री गौमूत्र से बने फिनाइल से होगी । पूरे चातुर्मास हेतु सभी स्थानकों को गौमूत्र से बना फिनाइल स्वर्णिम फ़ाउंडेशन की ओर से देने की पहल की गई।

श्रमण संघीय उप प्रवर्तक प पू गुरुदेव श्रुत मुनिजी महाराज साब ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “गौमूत्र से बना यह फिनाइल न केवल रासायनिक उत्पादों का स्वदेशी विकल्प प्रस्तुत करता है, बल्कि यह हमारे ग्रामीण अर्थतंत्र और जैविक संसाधनों के प्रति जागरूकता भी लाता है।

इस प्रयास से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि गौ-आधारित उत्पादों की उपयोगिता को भी समाज में नई पहचान मिलेगी।इस अवसर पर महावीर भवन ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष अचल चौधरी, महामंत्री रमेश भंडारी, प्रकाश भटेवरा, जिनेश्वर जैन, वीरेंद्र कुमार जैन उपस्थित थे।

1072 views