प्रकृति हमारी आत्मा की धुरी है। हमारी आस्था का अमिट केंद्र है। हमारी सांसों की जननी है, इसे सहेजना, संवारना और संजोना हमारा परम कर्तव्य है।

प्रकृति हमारी आत्मा की धुरी है। हमारी आस्था का अमिट केंद्र है। हमारी सांसों की जननी है, इसे सहेजना, संवारना और संजोना हमारा परम कर्तव्य है।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से हम सबको इस धरा को हरा-भरा करने का पावन संकल्प सौंपा है।

इसी पुण्य संकल्प को पुनः इंदौर ने साकार करने का सौभाग्य पाया है। उज्जैन रोड स्थित रेवती रेंज की पावन धरा पर आज मा. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में ‘माँ की बगिया’ में पौधरोपण संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 51 हजार पौधों को धरती माँ की गोद में रोपकर हरियाली का नवजीवन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में वे परिवारजन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विगत वर्ष अपनी मां की स्मृति को एक पौधे में जीवंत कर अमरत्व प्रदान किया था। आज, जब रेवती रेंज पर स्थापित विश्व कीर्तिमान की वर्षगांठ पर वे पुनः एकत्रित हुए तो उनकी आंखों में संतोष की नमी थी, हृदय में हरियाली का विश्वास था।

प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से इंदौर इस वर्ष भी 51 लाख पौधे रोपने जा रहा है।

1474 views