2026 से अमेरिकी वीजा ढाई गुना महंगा, लागू होगी $250 की ‘इंटीग्रिटी फीस’, भारतीयों पर सीधा असर

*2026 से अमेरिकी वीजा ढाई गुना महंगा, लागू होगी $250 की ‘इंटीग्रिटी फीस’, भारतीयों पर सीधा असर*

अमेरिका ने गैर-आप्रवासी वीजा आवेदकों के लिए एक नई $250 (लगभग 21,000 रुपए) की ‘वीजा इंटीग्रिटी फीस’ जोड़ने का निर्णय लिया है, जिससे B-1/B-2 (पर्यटन व बिजनेस), H-1B (वर्क), F/M (छात्र) और J (एक्सचेंज) वीजा की लागत करीब ढाई गुना तक बढ़ जाएगी।

अब तक B-1/B-2 वीजा के लिए कुल फीस $185 थी, जो इस नए शुल्क के साथ बढ़कर लगभग $435–$472 (40,000 रुपए से अधिक) हो जाएगी। यह बढ़ी हुई फीस 1 जनवरी 2026 से लागू होगी।

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य अमेरिकी वीजा प्रणाली में पारदर्शिता और निगरानी को बेहतर बनाना बताया गया है, हालांकि इससे भारत सहित कई देशों के छात्रों, पर्यटकों और पेशेवरों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

राजनयिक और सरकारी (A और G श्रेणी) वीजा आवेदकों को इससे छूट मिलेगी।

विशेषज्ञों की सलाह है कि जो लोग आने वाले महीनों में अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं, वे 31 दिसंबर 2025 से पहले आवेदन कर लें, ताकि वे इस अतिरिक्त शुल्क से बच सकें और 20,000 रुपए तक की बचत कर सकें।

1474 views