मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ से 15वें वित्त आयोग के चेयरमेन श्री एन.के. सिंह एवं सदस्यों की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ से 15वें वित्त आयोग के चेयरमेन श्री एन.के. सिंह एवं सदस्यों की सौजन्य मुलाकात
भोपाल : 04 जुलाई, 2019
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ से आज मंत्रालय में 15वें वित्त आयोग के चेयरमेन श्री एन.के सिंह एवं अन्य सदस्यों ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने वित्त आयोग के सदस्यों को राज्य की वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय आवश्यकताओं के संबंध में जानकारीए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश हित में यह जरूरी है कि राज्य को अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध हो।
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने वित्त आयोग से अपेक्षा की कि वे देश के सभी राज्यों को अधिक से अधिक राशि उपलब्ध कराएंगे। राज्यों के विकास से ही देश का विकास होगा।
इस मौके पर केंद्रीय वित्त आयोग के सदस्य श्री एन.के. सिंह, श्री अजय नारायण झा, श्री रमेश चंद्र, श्री अशोक लहरी, श्री अनूप सिंह एवं आयोग के सदस्य सचिव श्री अरविंद मेहता उपस्थित थे

1889 views