अचानक मौतों का कोरोना वैक्सीन से कोई संबंध नहीं : ICMR और एम्स का अध्ययन

अचानक मौतों का कोरोना वैक्सीन से कोई संबंध नहीं : ICMR और एम्स का अध्ययन*
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और एम्स द्वारा किए गए अध्ययन में यह स्पष्ट किया गया है कि देश में हो रहीं अचानक मौतों का कारण कोरोना वैक्सीन नहीं है। अध्ययन में पाया गया कि 40 साल से कम उम्र के युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों में वृद्धि हुई है, लेकिन इसका वैक्सीन से कोई सीधा संबंध नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने भी इसकी पुष्टि की है। विशेषज्ञों के अनुसार, अचानक मौतों के पीछे जेनेटिक म्यूटेशन, जीवनशैली, पुरानी बीमारियाँ और कोरोना संक्रमण के बाद की जटिलताएं हो सकती हैं।

2144 views