पीएम मोदी करेंगे आचार्य विद्यानंद महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन

पीएम मोदी करेंगे आचार्य विद्यानंद महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जैन धर्म के महान आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक आचार्य विद्यानंद महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। यह भव्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी आचार्य विद्यानंद महाराज के व्यक्तित्व और उनके समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं और गणमान्य अतिथियों को संबोधित भी करेंगे। आचार्य विद्यानंद महाराज ने जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ ही सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह में जैन समाज के प्रमुख संत-मुनि, विद्वान, अनुयायी और कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री, जैन समाज के प्रतिष्ठित लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि शताब्दी समारोह में आचार्य के जीवन से जुड़े संस्मरण, प्रदर्शनी और उनके उपदेशों को भी प्रस्तुत किया जाएगा।

1943 views