*सीतारमण ने पहला बजट पेश करने से पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से की मुलाकात*
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद निर्मला 5 जुलाई को अपना पहला केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। दरअसल, प्रसिद्द अर्थशास्त्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 1991-1996 के दौरान वित्त मंत्री और 1982-1985 में आरबीआई के गवर्नर रह चुके हैं।
1378 views





